फ़ॉलोअर

सूचना पटल

बारहवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान की घोषणा

दिल्ली की विमला रस्तोगी होंगी सम्मानित 


शाहजहांपुर/

श्री गांधी पुस्तकालय द्वारा अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ यह घोषणा की जाती है कि बाल साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अविस्मरणीय योगदान के लिए “ बारहवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान” से दिल्ली की वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्रीमती विमला रस्तोगी को सम्मानित किया जाएगा। 

विमला जी बाल साहित्य के क्षेत्र में अपनी रोचक बालोपयोगी कहानियों के लिए चर्चित हैं। उन्होंने बाल विमर्श के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

यह भी अवगत कराना है कि प्रतीक्षित तेरहवें सम्मान की सूचना और संयुक्त सम्मान समारोह की तिथि भी यथाशीघ्र ही घोषित की जाएगी।

प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान और पूर्व में आयोजित सम्मान समारोहों की जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।

https://baalsahityasamman.blogspot.com/p/blog-page_1.html?m=1


सचिव, 

श्री गांधी पुस्तकालय,

शाहजहांपुर

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

ग्यारहवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान की घोषणा

लखीमपुर खीरी (मोहम्मदी) के राघव शुक्ल होंगे सम्मानित 



शाहजहांपुर/

श्री गांधी पुस्तकालय द्वारा अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ यह घोषणा की जाती है कि बाल साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अविस्मरणीय योगदान के लिए ग्यारहवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान लखीमपुर खीरी (मोहम्मदी) के बाल साहित्यकार राघव शुक्ल को प्रदान किया जाएगा। 

राघव शुक्ल बाल साहित्य और नवगीत विधा के उदीयमान किंतु सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी कविताएं उत्कृष्ट लेखन का उदाहरण हैं।


सचिव, 

श्री गांधी पुस्तकालय,

शाहजहांपुर

____________________________________________

सूचना

दसवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान की घोषणा

अल्मोड़ा के रमेशचन्द्र पन्त होंगे सम्मानित 


शाहजहांपुर/

श्री गांधी पुस्तकालय द्वारा अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ यह घोषणा की जाती है कि बाल साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अविस्मरणीय योगदान के लिए  “दशम प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान”  अल्मोड़ा के लोकप्रिय बाल साहित्यकार रमेशचन्द्र पन्त जी को प्रदान किया जाएगा। 

रमेश चंद्र पंत 45 वर्षों से बाल साहित्य लिख रहे हैं। बच्चो के लिए उनकी कविताओं और कहानियों की अनेक पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। वे नवगीत विधा के भी सशक्त हस्ताक्षर हैं।

प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान और पूर्व में आयोजित सम्मान समारोहों की जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। 


https://baalsahityasamman.blogspot.com/p/blog-page_1.html?m=1


सचिव, 

श्री गांधी पुस्तकालय,

शाहजहांपुर


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

सूचना 

नवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान की घोषणा

डॉ. आर. पी. सारस्वत 

सहारनपुर के डॉ. आर.पी. सारस्वत होंगे सम्मानित 

श्री गांधी पुस्तकालय, शाहजहाँपुर द्वारा अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ यह घोषणा की जाती है कि बाल साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अविस्मरणीय योगदान के लिए “नवम प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान” सहारनपुर के लोकप्रिय बाल साहित्यकार डॉ. आर. पी. सारस्वत जी को प्रदान किया जाएगा। 

डॉ. सारस्वत बच्चों की मनोरंजक कविताओं के साथ साथ उनके संपादन के लिए भी बहुचर्चित हैं। उनकी दर्जनों पुस्तकें और संपादित वृहद ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। 

प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान और पूर्व में आयोजित सम्मान समारोहों की जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। 

https://baalsahityasamman.blogspot.com/p/blog-page_1.html?m=1


सचिव, 

श्री गांधी पुस्तकालय,

शाहजहांपुर



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें